Posted in

Life Shayari

Life Shayari:- क्या आप जिंदगी के सबसे अच्छे लाइफ शायरी ढूंढ रहे है, तो आपको यह पर अच्छे पॉजिटिव और नेगेटिव ओर जिन्दगी से बारे लाइफ़ शायरी, लाइन शब्द आपको एक अच्छे विचार की ओर ले जाता है।

इसके अलावा आपको यहां पर प्यार भरे ओर दुःख बारे इमोशनल मोटिवेट और हमारे सच्ची जिंदगी के कंटेंट देख व पढ़ सकते है। ओर यहां पर आपको Hindi और English में पढ़ने को मिल जाएगा।

इसको आप Instagram, Facebook और Whatsapp मे लगा सकते है।

Life Shayari

मेहरबानी जमाने की, अब ये दिल मासूम ना रहा, पत्थर तो नही बना पर अब मोम भी ना रहा।🫰💯

क्या बताए, कैसे कैसे मिल जाते हैं, लोग, रहमदिल क्या हुए रोज छल जाते हैं लोग।🫰💯

यूं देखो इस जहान में जरें जरें में इश्क दिखता है, गुस्ताखियाँ यह हमारी हैं जो हमे रश्क दिखता है।🫰💯

वो गुजारा पल न जाने अफसानों में क्या कह गया, एक सपना तुझको पाने का सपना ही रह गया।🫰💯

कभी खोले तो कभी ज़ुल्फ़ को बिखराए है, ज़िंदगी शाम है और शाम ढली जाए है।🫰💯

इश्क में हर लम्हा खुशी का एहसास बन जाता है, दीदार-ए-यार भी खुदा का दीदार बन जाता है, जब होता है नशा मोहब्बत का, तो अक्सर आइना भी ख्वाब बन जाता है।🫰🥀💯

मसलें बहुत हैं जिंदगी में फिर भी मुस्कुरा लेता हैं, वक्त है गुजर जाएगा, यही खुद को समझा लेता हूं।🫰💯🥀

दिल में हर राज़ दबा कर रखते है, होंटो पर मुस्कराहट सजाकर रखते है, ये दुनिया सिर्फ़ खुशी मैं साथ देती है, इसलिए हम अपने आँसुओ को छुपा कर रखते है।🫰🥀💯

कोई खुशियों की चाह में रोया, कोई दुखों की पनाह में रोया, अजीब सिलसिला है, ये ज़िन्दगी का कोई भरोसे के लिए रोया, तो कोई भरोसा करके रोया।💯🫰🥀

आँखों में पानी रखो, होंठो पे चिंगारी रखो, जिंदा रहना है तो तरकीबें बहुत सारी रखो, राह के पत्थर से बढ के, कुछ नहीं हैं मंजिलें, रास्ते आवाज़ देते हैं, सफ़र जारी रखो।🥀🫰💯

Deep Shayari In Life

खामोश बैठें तो लोग कहते हैं, उदासी अच्छी नहीं, ज़रा सा हँस लें तो मुस्कुराने की वजह पूछ लेते हैं।🥀💯🫰

न कर शुमार कि हर शय गिनी नहीं जाती, ये ज़िंदगी है हिसाबों से जी नहीं जाती।🥀🫰💯

पहले से उन कदमों की आहट जान लेते हैं, तुझे ऐ ज़िंदगी हम दूर से पहचान लेते हैं।🥀💯🫰

कभी मतलब के लिए तो कभी बस दिल्लगी के लिए, हर कोई मोहब्बत ढूंढ रहा है, यहां अपनी जिन्दगी के लिए।💯🥀🫰

इतना आसान नही है जीवन का हर किरदार निभा पाना, इंसान को बिखरना पड़ता है, रिश्तों को समेटने के लिए।🥀💯🫰

जरुरी तो नहीं जीने के लिए सहारा हो, जरुरी तो नहीं हम जिनके हैं वो हमारा हो, कुछ कश्तियाँ डूब भी जाया करती हैं, जरुरी तो नहीं हर कश्ती का किनारा हो।💯🥀🫰

किसी ने मुझसे पूछा कैसे हो, हमने हंसकर कहा जिंदगी में गम है, गम में दर्द है और दर्द में मजा है, और मजे में हम हैं।🥀💯🫰

वो हर बार अगर चेहरा बदल कर न आया होता, धोखा मैंने उस शख्स से यूँ न खाया होता, रहता अगर याद कर मुझे लौट के आती नहीं, ज़िन्दगी फिर मैंने तुझे यूं न गंवाया होता।🥀💯🫰

दुनिया में सैकड़ों दर्दमंद मिलते हैं, पर काम के लोग चंद मिलते हैं, जब मुसीबत का वक़्त आता है, सब के दरवाजे बंद मिलते हैं।💯🥀🫰

शायद यही ज़िंदगी का इम्तिहान होता है, हर एक शख्स किसी का गुलाम होता है, कोई ढूढ़ता है ज़िंदगी भर मंज़िलों को, कोई पाकर मंज़िलों को भी बेमुकाम होता है।🥀💯🫰

कहने वालों का कुछ नहीं जाता, सहने वाले कमाल करते हैं, कौन ढूंढें जवाब दर्दों के, लोग तो बस सवाल करते हैं।💯🥀🫰

हर शाम कह जाती है एक कहानी, हर सुबह ले आती है एक नई कहानी, रास्ते तो बदलते है हर दिन लेकिन, मंजिल रह जाती है वही पुरानी।🫰🥀💯

2 Line Life Shayari

हर एक चेहरे को ज़ख्मों का आईना न कहो, ये ज़िंदगी तो है रहमत इसे सज़ा न कहो।🥀💯🫰

हजारों उलझनें राहों में और कोशिशें बेहिसाब, इसी का नाम है ज़िन्दगी चलते रहिये जनाब।💯🥀🫰

समंदर न सही पर एक नदी तो होनी चाहिए, तेरे शहर में ज़िंदगी कहीं तो होनी चाहिए।🥀🫰💯

कल की बात क्यों करे, अगर आज सुहाना है, हसना है और हसाना है, जिंदगी का यही फसाना है।🫰🥀💯

जिंदगी में ऐसी भी कई रातें आती हैं, न नीद आती है, न ख्वाब आते हैं।🥀🫰💯

कभी मिलेगी खुशिया कभी मिलेंगे गम, हम दर्द की क्या जरूरत अकेले काफी हैं हम।🥀💯🫰

कहने को अभी बेशक पूरा कारवां बाकी है, मेरे हिस्से में मगर, वही एक निशां बाकी है।💯🥀🫰

बह जाने दो आंखों से आंसुओं को आज, हर सितम हसीन हो वक्त का ये ज़रूरी तो नही।🫰🥀💯

कश म कश सी जिंदगी, इंतजार अभी बाकी है, निकल जाता है दिन, रात अभी भी बाकी है।💯🥀🫰

चल रहे हो तो ही जिंदा हो, थम जाने का नाम तो जिंदगी बिलकुल नही।🥀🫰💯

वक्त के साथ खुद को मजबूत बना रहा हूं, जिंदगी में अकेले कैसे खुश रहना है ये खुद को सिखा रहा हूं।🫰🥀💯

ना जाने किस तरह का इश्क कर रहे हैं हम, जिसके हो भी नही सकते उसके हो रहे हैं हम।🥀🫰💯

आसान है सब याद कर के उदास हो जाना, बहुत मुश्किल है सब याद रख कर मुस्कुरान।🫰🥀💯

आज में जीने वाला परिंदा हूं, इसलिए अभी तक जिंदा हूं।🥀🫰💯

जो तेरी चाह में गुजरी वही ज़िन्दगी थी बस, उसके बाद तो बस ज़िन्दगी ने गुजारा है मुझे।💯🫰

सिर्फ आवाज देने से लोग रुका नही करते, देखा भी जाता है, की पुकारा किसने है।🥀🫰

मत सोच इतना ज़िन्दगी के बारे में, जिसने ज़िन्दगी दी है उसने भी कुछ तो सोचा होगा।🫰🥀💯

कभी ख़िरद कभी दीवानगी ने लूट लिया, तरह तरह से हमें ज़िंदगी ने लूट लिया।🥀🫰💯

उदासियों की वजह तो बहुत है जिंदगी में, पर बेवजह खुश रहने का मजा ही कुछ और है।🥀💯🫰

4 Line Life Shayari

खुशी में भी आँख आँसू बहाती रही, जरा सी बात हमें देर तलक रुलाती रही, कोई खो के मिल गया तो कोई मिल के खो गया, ज़िन्दगी हम को बस ऐसे ही आज़माती रही।💯🫰🥀

हसरतें कुछ और हैं, वक्त का इंतजार कुछ और है, कौन जी सका है जिंदगी अपने मुताबिक, दिल चाहता कुछ और है और होता कुछ और है।💯🫰🥀

दरिया हो या पहाड़ हो, टकराना चाहिए जिंदगी मिली है तो, इसे जीने का हुनर आना चाहिए।💯🥀🫰

समझ ना आया ऐ जिंदगी तेरा ये फ़ैसला, एक तरफ कहती है सबर का फल मीठा होता है, और दूसरी तरफ कहती है, वक़्त किसी का इंतजार नही करता।🫰💯

राह संघर्ष की जो चलता है, वो ही संसार को बदलता है, जिसने रातों से जंग जीती है, सूर्य बनकर वही निकलता है।🥀🫰💯

जुगनुओं की रोशनी से तीरगी हटती नहीं, आइने की सादगी से झूठ की पटती नहीं, ज़िन्दगी में गम नहीं फिर इसमें क्या मजा, सिर्फ खुशियों के सहारे ज़िन्दगी कटती नहीं।🥀💯

शम्मा परवाने को जलना सिखाती है, शाम सूरज को ढलना सिखाती है, क्यों कोसते हो पत्थरों को जबकि, ठोकरें ही इंसान को चलना सिखाती हैं।🫰🥀🫰

वक्त आने पर बदलना पड़ता है, पांव में छाले लिए चलना पड़ता है, अगर चाहिए एक अच्छा मुस्तकबिल, तो जवानी में ही संभलना पड़ता है।🥀🫰💯

क्यूं बर्बाद कर रहा हूं सोचने में समय हैरान हुं, बेवजह ही छोटी-छोटी बातों से परेशान हुं, अगर मुसीबतें समंदर सी विशाल हैं तो, मैं भी कभी ना खत्म होने वाला आसमान हूं।🫰🥀💯

ना जाने क्यों आज वक्त ने हालात बदल डाले, ना शक्ल बदली और ना मेरा किरदार बदला, पर लोगों ने अपने ख्यालात बदल डाले।🥀🫰💯

ज़िन्दगी सिर्फ मोहब्बत नहीं कुछ और भी है, ज़ुल्फ़-ओ-रुखसार की जन्नत नहीं कुछ और भी है, भूख और प्यास की मारी हुई इस दुनिया में, इश्क ही इक हकीकत नहीं कुछ और भी है।🫰🥀💯

ख्वाबों का रंगीन होना गुनाह है, इंसान का जहीन होना गुनाह है, कायरता समझते हैं लोग मधुरता को, जुबान का शालीन होना गुनाह है।🥀🫰💯

जिंदगी में जीत और हार है किसके लिए, एक दूसरे में इतनी तकरार है किसके लिए, जो आया है इस दुनिया मे एक दिन वो जाएगा, ए इंसा तो तुझे इतना गुमान है किसके लिए।🫰🥀💯

जिंदगी देने वाले, मरता छोड़ गये, अपनापन जताने वाले तन्हा छोड़ गये, जब पड़ी जरूरत हमें अपने हमसफर की, वो जो साथ चलने वाले रास्ता मोड़ गये।🥀🫰💯

मुस्कुराने की वजह न ढूंढो, वरना जिंदगी यूं ही कट जायेगी, कभी बेवजह भी मुस्कुराकर देखो, आप के साथ-साथ जिंदगी भी मुस्कुराएगी।💯🥀🫰

कागज़ की कश्ती से पार जाने की ना सोच, चलते हुए तुफानो को हाथ में लाने की ना सोच, दुनिया बड़ी बेदर्द है, इस से खिलवाड़ ना कर, जहाँ तक मुनासिब हो, दिल बचाने की सोच।🫰🥀💯

लोग डूबते हैं तो समंदर को दोष देते हैं, मंजिल न मिले तो मुकद्दर को दोष देते हैं, खुद तो संभल कर चल नहीं सकते, जब ठेस लगती है तो पत्थर को दोष देते हैं।🥀🫰💯

चुभ जाती हैं बातें कभी, तो कभी लहजे मार जाते हैं, यह जिंदगी है जनाब, यहां हम गैरों से ज्यादा, अपनो से हार जाते हैं🫰💯🥀

अपनी तो ज़िन्दगी है अजीब कहानी है, जिस चीज़ की चाह है वो ही बेगानी है, हँसते भी है तो दुनिया को हँसाने के लिए, वरना दुनिया डूब जाये इन आखों में इतना पानी है।🫰🥀💯

Thank you 😊

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *